क्राइम
हाथ भट्टी 27 लीटर शराब, 700 किग्रा महुआ नष्ट कर प्रकरण दर्ज
अवैध शराब विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह जिले में विधान सभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर अवैध शराब के विनिर्माण,संग्रहण व विक्रय के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 27 नवंबर 2023 को कलेक्टर मयंक अग्रवाल के आदेशानुसार एवम जिला आबकारी अधिकारी रवीन्द्र खरे के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर दबिश दी। दबिश के दौरान किशन तलैया क्षेत्र एवं बिजौरी ग्राम में 3 प्रकरण में 27 ली. हाथ भट्टी मदिरा एवं 700 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया। मौका कार्यवाही कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (क) (च) के तहत प्रकरण पंजीबद्व किये गए। कार्रवाई के दौरान आबकारी दमोह वृत ब प्रभारी उपनिरीक्षक अनुरोध सेन, आरक्षक जगदम्बा पांडेय, ने हरिसिंह घुरैया उपस्थित रहे।



