क्राइम

सवारियो से भरे आपे को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत, दस घायल

सुनार नदी पुल गौरझामर के पास की घटना
रिपोर्टर : कुंदनकाल चौरसिया
गौरझामर । सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान हेतु आपे वाहन से बरमान जाते समय सुनार नदी पुल गौरझामर के पास फोर लाइन सडक पर पीछे से आपे को तेज गति अज्ञात वाहन ने भीषण टक्कर मार दी जिसमें दो लोगों की घटना स्थल पर ही की मौत हो गई जबकि आपे मे सवार अन्य दस लोग घायल हो गये ।
बताया जाता है कि आपे मे करीब 12 लोग सवार थे, अज्ञात वाहन की टक्कर से कमलारानी एवं छोटेलाल की मौत हो गई। वही अतुल सेन, उमा लोधी, कीर्ति पटेल, बती सेन, मालती उर्फ माया सेन, राजू पटेल, रानी पटेल, नात्थी सेन, सीताराम सेन, डोली पटेल, वैजयंती सेन, दुर्गा पटेल सभी निवासी तिलकगंज वार्ड सागर के बताए जा रहे हैं सभी घायलों को देवरी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां पर उनका इलाज जारी है दो लोगों को गंभीर अवस्था में सागर रेफर किया गया जहां पर रास्ते में दोनों की मौत हो गई ज्ञातव्य है कि कार्तिक मास की पूर्णिमा पर्व पर महिलाओं ने सुबह से भजन पूजन किए पूर्णिमा के पवित्र नदी नर्मदा में स्नान किए इस पवित्र पर्व पर हजारों की संख्या में लोगों ने बरमानमे स्नान दान पुण्य किये।

Related Articles

Back to top button