मतगणना के परिणाम भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर वोटर हेल्पलाइन एप VHA पर देखे जा सकेंगे
एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा डिस्प्ले बोर्ड की भी सुविधा
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के तहत विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 3 दिसंबर को जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रवार मतगणना स्थानीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के विभिन्न कक्षों में संपन्न होगी। प्रात: 8 बजे से पोस्टल बैलेट गणना चालू हो जाएंगे और 8:30 बजे से ईव्हीएम की गणना चालू हो जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक अग्रवाल ने जिले के आम नागरिकों से कहा है विधानसभा निर्वाचन-2023 की मतगणना के परिणाम भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://result.eci.gov.in और वोटर हेल्पलाइन एप (व्ही.एच.ए.) पर देखे जा सकेंगे। वोटर हेल्पलाइन एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा https://ceomadhyapradesh.nic.in पर भी मतगणना के परिणाम प्रदर्शित किये जायेंगे।
कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने कहा है मतगणना परिणाम के लिये डिस्प्ले की भी सुविधा की गई है, एक डिस्प्ले बोर्ड घंटाघर चौराहा, एक डिस्प्ले बोर्ड नगर पालिका परिसर, एक डिस्प्ले बोर्ड बस स्टेण्ड चौराहा एवं एक डिस्प्ले बोर्ड महाराणा प्रताप चौक पर लगाया जायेगा ताकि जनसामान्य नागरिक मतगणना परिणाम सीधे डिस्प्ले बोर्ड पर देख सकें।



