क्राइम
रेलवे सफाई सुपरवाइजर ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ का किया सेवन, मौत
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । रेलवे विभाग में सफाई पद पर पदस्थ सुपरवाइजर ने रेलवे स्टेशन पर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लेने पर इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि मृतक अजय पिता चंदू वाल्मीकि उम्र 32 वर्ष निवासी गाड़ी खाना नया बाजार नंबर- तीन दमोह ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई की और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी



