मकान में लगी आग नपा की दमकल ने मौके पर पहुंच कर बुझाई
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सर्दी के मौसम में भी एक मकान में आग लग गई सूचना पर नगर पालिका की दमकल ने पहुंचकर आज पर काबू पाया जिससे आज ज्यादा नहीं फैल पाई।
जानकारी के मुताबिक ग्राम कुंडा में अनंत पाराशर पुत्र रमेश पाराशर के मकान के कमरे में रखे भुसे में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रोद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया इसी बीच सूचना पर नगर पालिका की दमकल के चालक अजीज खान और फायरमैन शकील कुरेशी दमकल को लेकर समय पर पहुंच गए जिससे आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा आग अन्य मकानों तक पहुंच जाति तो तो गंभीर घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। आग लगने से किसान का भुसा मकान का छप्पर व कुछ सामग्री ही जलपाई है। नुकसान के आकलन के लिए पटवारी अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।
फोटो मकान में लगी आग को बुझाती दमकल



