मध्य प्रदेश

महाविद्यालय में दिया एमएस ऑफिस कंप्यूटर प्रशिक्षण

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पं. दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य कल्पना जाम्भुलकर के मार्गदर्शन तथा ट्रेनिंग, प्लेसमेंट अधिकारी प्रोफेसर केके साहू के संयोजन में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा पंजीकृत विद्यार्थियों को एमएस ऑफिस कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया गया है।
प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण हेतु स्टेशनरी प्रदाय की गई। प्रशिक्षण प्रभारी केके साहू ने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में कंप्यूटर प्रशिक्षण के महत्व पर जानकारी देते हुए सभी विद्यार्थियों से प्रतिदिन कंप्यूटर प्रशिक्षण में उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रशिक्षक केके साहू के द्वारा दिया जा रहा है एवं इसमें महाविद्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर महेंद्र कुमार द्वारा विद्यार्थियों की तकनीकी सहायता की जा रही है। प्रशिक्षण के अंत में परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button