खेल

नागपुर को हराकर डब्लूसीआर जबलपुर ने संतोष क्रिकेट ट्राफी के फाइनल में किया कब्जा

सासंद हिमाद्री सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को दिया पुरूस्कार
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । खेल विकास समिति के तत्वावधान में उमरियापान के अंधेलीबाग स्टेडियम में स्वर्गीय मुरारी लाल चौरसिया ( कल्लू भैया ) की स्मृति में खेली गई 27 वीं अंतर्राष्ट्रीय संतोष ट्राफी का फाइनल मुकाबला बुधवार को डब्लूसीआर जबलपुर और नागपुर टीम के बीच खेला गया । फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जबलपुर टीम ने 80 रनों से मैच पर कब्जा कर लिया और संतोष ट्राफी अपने नाम कर लिया। सासंद हिमाद्री सिंह, जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, केडीए अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, पदमेश गौतम, जिला मंत्री विजय दुबे, जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय, मंडल अध्यक्ष गोविन्द प्रताप सिंह, जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे, सरपंच अटल ब्यौहार, मास्टर शिवकुमार चौरसिया, संतोष दुबे सहित जनप्रतिनिधियों ने जबलपुर विजेता टीम को 71 हजार रुपये व ट्राफी एवं उपविजेता नागपुर टीम को 35 हजार रुपये व शील्ड प्रदान कर पुरूस्कृत किया गया । साथ ही जबलपुर के खिलाड़ी अरबाज़ उद्दीन को मैन ऑफ द मैच, नागपुर के खिलाड़ी आकाश को मैन ऑफ द सीरीज, रितिक चौरसिया को बैस्ट कैंच का पुरूस्कार प्रदान किया गया।
जबलपुर ने दिया था 180 रनों का लक्ष्य
नागपुर टीम ने टास जीतकर पहले जबलपुर टीम को बल्लेबाजी का न्यौता दिया । निर्धारित 20ओवरों में जबलपुर ने 180 रनों का स्कोर खडा़ किया । जबलपुर की ओर से बल्लेबाज अरबाज ने 52 रन, दिव्यांश ने 47, अंकुर ने 25 व शोएब ने 24 रन बटोरे। नागपुर की ओर से गेंदबाज प्रिंस ने 4 विकेट, वैभव ने 2 विकेट झटके। वहीं गेदबाज अहान, अगम, वैभव व मिनार को एक- एक विकेट की सफलता मिली। इस दौरान खिताबी मुकाबला देखने बडी़ संख्या में उमरियापान सहित आसपास क्षेत्रों से खेलप्रेमी पहुंचे । इस दौरान खेल प्रेमी स्टेडियम के चारों ओर बाउंड्री वाल, अस्पताल व आसपास घरों के छतों और पेड़ों की टहनियों पर बैठकर दर्शकों ने मैच का लुफ्त उठाया। कलेक्टर अवि प्रसाद भी ग्राउंड पहुँचकर खिलाडियों का उत्साह वर्धन किया । शहीद अहमद और राजन पाण्डेय, आशु चौरसिया ने एम्पायरिंग किया। कमेंट्री गोल्डी चौरसिया ओमप्रकाश पटेल ( शोलू ) और स्कोरिंग संदीप चौरसिया, प्रिंस अरोरा ने किया । इस दौरान सीईओ यजुर्वेन्द कोरी, एसडीओ आनंद उसरेठे, उपयंत्री मनीष हल्दकार,अजीत सिंह परिहार, मास्टर शिवकुमार चौरसिया, राजेश ब्यौहार, रवींद्र बाजपेयी, मोहनलाल चौरसिया, विराट पाण्डेय, संतोष बर्मन, अखिलेश राजभर,बसंत चौरसिया, अटल बिहारी बाजपेयी, संतोष दुबे, गया चौरसिया, अश्वनी शुक्ला, जयप्रकाश चौरसिया, ब्रजेश पटेल, राकेश त्रिपाठी, विजय दुबे, राजेश चौरसिया, उपसरपंच जागेश्वर सोनी,vमंडल महामंत्री आशीष चौरसिया, रिंकू मिश्रा, दिलीप बाजपेयी, जगत पटेल, सुशील पटेल, जितेंद्र अरोरा, कमलेश चौरसिया, सचिव सतीश गौतम, रोजगार सहायक सचिव अतुल चौरसिया, प्रकाश सेन, मुरारी पटेल, योगेंद्र सिंह, खेल विकास समिति अध्यक्ष आशीष चौरसिया, शैलेन्द्र पौराणिक, ओमप्रकाश पटेल, संदीप सोनी, सिद्धार्थ दीक्षित, प्रमोद असाटी, प्रशांत चौरसिया, नीतेश चौरसिया, राजेश मौसिया, पप्पू चौरसिया, प्रिंस अरोरा, हिमांशु चौरसिया, शैवाल अरोरा, विभाष, चंद्रेश चौरसिया, अंकित झरिया, रजनीकांत झारिया, केके चौरसिया, राजेन्द्र चौरसिया, पत्रकार सतीश चौरसिया सहित बडी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही । संचालन ओमप्रकाश पटेल व श्रेयांश चौरसिया ने किया।

Related Articles

Back to top button