मध्य प्रदेश
पंचायत भवन में जनप्रतिनिधियों की बैठक

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ग्राम पंचायत सिलौडी भवन में एसडीएम विंकी सिंहमारे एवं लोक निर्माण विभाग के जिला मुख्य यंत्री ने ग्रामीणों एवँ जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक ली। बैठक में ग्रामवासियों की सहमति से 22 फुट जगह में सड़क और नाली निर्माण कराने की स्वीकृति प्रदान की । एसडीएम ने बैठक में उपास्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों से गांव के विकास में आपसी सहमति बनाने का आग्रह किया एवं किसी व्यक्ति का ज्यादा नुकसान नही हो इस बात का ध्यान रखते हुए सड़क और नाली निर्माण कराने की बात की । बैठक में सरपंच पंचो संतोष कुमार, जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय, उप सरपंच राहुल राय, जनपद सदस्य प्रतिनिधि रवि अवस्थी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय, अमित राय, सचिव कुंज बिहारी चनपुरिया सहित ग्रामवासी उपास्थित रहे।



