मध्य प्रदेश
राज्यमंत्री लोधी ग्राम मोहड़ पहुंचकर विकसित भारत संकल्प यात्रा में हुए शामिल

पटवारी को हटाने के दिए निर्देश
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी जनपद तेंदूखेड़ा के ग्राम मोहड़ पहुंचकर विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए। जहां राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणजनों दी और उनकी समस्याओं को निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
इस दौरान नागरिको के द्वारा पटवारी की शिकायत की गई, जिसको गंभीरता से लेते हुए राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने उच्च अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से बात कर पटवारी की लिखित शिकायत आने पर हटाने के लिये कहा और अच्छे से कार्य करने वाले पटवारी को पदस्थ करने के निर्देश दिये।



