धार्मिकमध्य प्रदेश

निमावर में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा राम दरबार की भव्य शोभायात्रा का आयोजन सम्पन्न

विद्यालय परिवार, ग्रामजन व अतिथिगण हुए शामिल, रामरंग में रंगे सभी श्रद्धालु
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
गाडरवारा। विकासखंड साईंखेड़ा अंतर्गत ग्राम निमावर के शासकीय हाईस्कूल द्वारा श्रीराम दरबार की विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभा यात्रा में विद्यालय के छात्र/छात्रा भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण एवं हनुमानजी के छविरूप में अंकित हुये। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, ग्रामजन, अन्य ग्राम से पधारें अतिथियों एवं नर्मदा तट निमावर में जहाँ श्रीराम कथा का आयोजन चल रहा था, उन सभी श्रद्धालुओं सहित इस राममयी कार्यक्रम का आनंद उठाया गया। कार्यक्रम के पूर्व हाईस्कूल निमावर में सर्वप्रथम ग्राम मंडली के साथ सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया गया। जिसमें सभी शिक्षक व विद्यार्थियों ने भाग लिया। उसके बाद श्रीराम राज्याभिषेक किया गया। तत्पश्चात विद्यालय से कलश यात्रा सहित श्री राम-जानकी, लक्ष्मण व हनुमानजी की छवि में अंकित क्रमशः कु. सुकन्या गोस्वामी कक्षा-9, कु. पूजा गोस्वामी कक्षा-7, कु. खुशबू गोस्वामी कक्षा-9 एवं कृष्णकांत गोस्वामी कक्षा-5 चारों विद्यार्थी, श्री राम दरबार की विशाल शोभायात्रा के दौरान नायक रूप में रहें। विदित हो कि यह विशाल शोभा यात्रा सर्वप्रथम सम्पूर्ण ग्राम से भ्रमण करती हुई नर्मदा तट, ग्राम- निमावर पहुँची। वहाँ से केवट ने श्री राम-जानकी व लक्ष्मण को अपनी नैया में बैठाया और उन्हें तट के समीप हो रही श्री राम कथा स्थल पर पहुँचाया। यह भावचित्र बहुत ही मर्म-स्पर्शी था। सभी शिक्षक, विद्यार्थी एवं जन मानस श्रीराम के साथ पीछे-पीछे विशाल यात्रा में गाने-बाजे एवं नृत्य के साथ प्रफुल्लित होते हुए मनमग्न रहें।कथा स्थल पर नवाचारी शिक्षक संजय श्रीवास्तव ने मंच का संचालन करते हुए स्वयं द्वारा रचित एक ‘स्वागत गीत’ को श्रीराम दरबार के आगमन एवं मंचासीन होने तक गाया। तत्पश्चात उन्होंने मंच को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय के छात्रों द्वारा ‘रामरंग कार्यक्रम’ में अपनी प्रस्तुतियों से आगे बढ़ाया। छात्रों ने इस कार्यक्रम में श्रीराम पर आधारित नृत्य, गीत, भाषण आदि प्रेषित किये और विशाल जनमानस को श्रीराम के जीवन से पुनः अवगत कराया। कार्यक्रम में शासकीय हाई स्कूल निमावर के प्रखर विद्यार्थी जितेंद्र नौरिया कक्षा-9 ने अपने मनोभावों से श्रीराम दरबार की एक सुंदर चित्रकला बनाकर विद्यालय को सप्रेम भेंट की। इस कार्यक्रम में प्राचार्य अरुण तिवारी सहित सभी शिक्षक शक्ति सिंह राजपूत, कमलेश साहू, बसंत दुबे, रीना शर्मा, संजय श्रीवास्तव, गोविंद पडारे, भूपेंद्र पडारे, सुनील राजपूत, प्रभाकर शर्मा, रीना राजपूत, अंजली बसेडिया एवं लक्ष्मी लवानिया सहित सभी ग्रामीण जन एवं अतिथिगण मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button