सड़क की मरम्मत कार्य शुरू, खबर के बाद नींद से जागा प्रशासन

हाथ में चप्पल लेकर कीचड़ से सराबोर सड़क से स्कूल जाते हैं बच्चे
नगर के वार्ड क्रमांक एक शास्त्री नगर के बगियापुरा का मामला
सिलवानी। नगर परिषद का एक वार्ड ऐसा भी है जहां के स्कूली बच्चे कीचड़ में से होकर स्कूल जाने थे, इस खबर को मृगांचल एक्सप्रेस द्वारा प्रमुखता से उठाया गया था, जिस पर कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे ने संज्ञान लेते हुए एसडीएम प्रकाश नायक को मौके पर भेजने के निर्देश दिए। एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर वार्ड के लोगो से बातचीत कर उनकी परेशानी सुनी और नगर परिषद के सीएमओ को निर्देश दिए और उपयंत्री और वार्ड प्रभारी, सफाई दरोगा ने सड़क का निरीक्षण किया और तत्काल सड़क की मरम्मत का कार्य प्रारंभ किया गया।
ज्ञातव्य है कि स्कूल जाने वाले रास्ते को देख कर शायद कोई इस रास्ते पर चलने का सोचे। इसे इन बच्चों की स्कूल जाने की दिलचस्पी कहें, मजबूरी कहें या फिर नगर परिषद की निष्क्रियता, लेकिन इन बच्चों को इन सभी चीजों से कोई सरोकार नहीं है। फिर भी ये बच्चे इस कीचड़ में हाथ में चप्पल, कंधे पर बैग और पूरी ड्रेस कीचड़ से सनी होने के बावजूद भी स्कूल जा रहे हैं। बच्चों की स्कूल जाने की जिद को देख परिजन भी मजबूर हैं और वे अपने बच्चों को गोद में बिठाकर स्कूल तक छोड़ने जाते हैं और फिर इसी तरह वापस आते हैं।
यह पूरा मामला नगर परिषद के वार्ड क्रमांक एक शास्त्री नगर के शासकीय प्राथमिक शाला बगियापुरा का है। जमुनियापुरा से बगियापुरा की ओर जाने वाला रास्ता बरसात की पहली ही झडी में कीचड़ से सराबोर हो गया, बच्चों के साथ ही किसानों और अन्य लोगों को आने जाने के लिए काफी परेशान होते है।
नागरिकों का कहना है कि बच्चे यदि सिलवानी के स्कूल में पढ़ने जाए तो रिपटा पड़ता है उसको पार करने में भी खतरा रहता है और बगियापुरा स्कूल जाए तो कीचड़ का सामना करना पड़ता है। वार्ड के नागरिकों ने मृगांचल एक्सप्रेस को धन्यवाद दिया और कहा कि अभी कुछ बच्चो की समस्या हल हुई है, जो बच्चे सिलवानी के स्कूल कालेज जाते है उन्हे रिपटा पर पानी होने पर उसको पार करके जाना पड़ता है। इसलिए रिपटे पर पाइप की पुलिया बनाया जाना आवश्यक है। तेज बारिश होने पर जमुनिया पुरा और बगियापुरा का संपर्क सिलवानी से टूट जाता है।
एसडीएम प्रकाश नायक का कहना है कि मीडिया में खबर आने के मौके पहुंचकर नगर परिषद को निर्देश दिया था जिस पर कार्य प्रारंभ हो गया है, वही उन्होंने बताया कि रिपटे पर भी पाइप की पुलिया बनाने के भी निर्देश नगर परिषद को दिए गए जिस पर भी कार्य प्रारंभ होगा।
पूर्व की खबर पढ़ने के लिए क्लिक कीजिए
जागो जिम्मेदार ! हाथ में चप्पल, कंधो पर बस्ता रख कीचड़ से निकल रहे नौनिहाल
खबर का वीडियो देखने के लिए क्लिक कीजिए



