मध्य प्रदेश
विधानसभा सत्र के दौरान समस्त कार्यों के संपादन हेतु मंत्रीगणों को किया अधिकृत

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
भोपाल । विधानसभा सत्र फरवरी, 2024 के दौरान विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने प्रभार के विभागों से सम्बंधित समस्त कार्यों के संपादन हेतु निम्नानुसार मंत्रीगणों को अधिकृत किया गया है।
- कृष्णा गौर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) – सामान्य प्रशासन विभाग
- धर्मेन्द्र भावसिंह लोधी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नर्मदा घाटी विकास विभाग, जनसंपर्क विभाग
- गौतम टेटवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विधि एवं विधायी कार्य विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
- नरेन्द्र शिवाजी पटेल, राज्यमंत्री गृह विभाग, जेल विभाग
- प्रतिमा बागरी, राज्यमंत्री प्रवासी भारतीय विभाग, विमानन विभाग
- दिलीप अहिरवार, राज्यमंत्री प्रोत्साहन विभाग खनिज साधन विभाग, औद्योगिक नीति एवं निवेश
- राधासिंह, राज्यमंत्री आनंद विभाग, लोक सेवा प्रबंधन विभाग





