स्कापियो गाड़ी मे बकरी चोरी कर रही गाड़ी हादसे का शिकार, दो की मौत, दो हुये घायल

सिहोरा थाना क्षेत्र की घटना
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र आने वाले दो थानो की सीमा का विचित्र मामला सामने आया है। यहा पर बकरी चोरी करने वाले लोगों की गाड़ी दुर्घटना की शिकार हुई और दो लोगो की जान भी चली गई।
ग्रामीण क्षेत्र थाना सिहोरा से लगे लमकना मुरैठ सड़क मार्ग के सुहजनी ग्राम मंगलवार की देर रात्रि का बताया जा रहा है।
मुरैठ लमकना सड़क मार्ग पर कई घंटे तक दौड़ती रही सिलवर रंग की बिना नम्बर की स्कारपियो गाड़ी ।
सिहोरा थाना से प्राप्त जानकारी मे पाया गया कि मंगलवार की अर्ध रात्रि लगभग 2:23 बजे के दौरान सिहोरा डायल 100 पर सूचना मिली कि रात्रि के समय बकरी चोर गिरोह सक्रिय हैं और स्कारपियो गाड़ी गाव मे घूम रही हैं। जैसे ही पुलिस को इस बात की जानकारी लगी तत्काल वहा के लिये निकल पड़ी।
गाव के लोगो ने मुरैठ सड़क मार्ग पर गाड़ी रोकने ट्रक आड़ा लगा दिया था पर वे वहा से भाग निकले और सुहजनी सड़क मार्ग के पास रखी खाली पड़ी मिटटी तेल की टंकी एक हजार लीटर की छमता वाली से जा टकराई और दुर्घटना का शिकार हो गई।
स्कारपियो मे सवार चार लोगों मे दो की मौत व दो लोगो को जबलपुर रिफर किया गया था।
डायल 100 की मदद से चारो लोगो को मझौली शासकीय अस्पताल पहुचाया गया।
डाक्टर ने घायलो की जांच उपचार मझौली अस्पताल में डायल100 की मदद से दोनो थानो के चालको की सहायता से उन्हे अस्पताल तो पहुचाया पर दो लोगो की उपचार के दौरान मौत हो गई और दोनो गंभीर घायलो को जबलपुर रिफर किया गया।
घटना में धनीराम पिता फकीरे लाल दाहिया उम्र 60 वर्ष, सोने लाल पिता धनीराम दाहिया उम्र 40 वर्ष की मौत हो गई, वही आकाश पिता ओमप्रकाश दाहिया (कोटवार ) उम्र 18 साल, राज पिता सुनंदर दाहिया उम्र 15 साल को घायल हालत में रिफर किया गया।
मंगलवार की अर्ध रात्रि को हुई घटित घटना बकरी चोरी व रात्रि कालीन अपराध की धारा 304/308 के अपराध दर्ज करते हुए घटना की जाच पड़ताल शुरू कर दी गई हैं ।



