मध्य प्रदेश
चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया सम्मानित

सिलवानी । प्रशासन के द्वारा सौंपे गई जिम्मेदारियों को निष्ठा से पूर्ण करने पर शासकीय कर्मचारियों को एसडीएम द्वारा सम्मानित किया गया।
इसी कड़ी में मास्टर ट्रेनर का कार्य करने वाले कर्मचारियों को एसडीएम बेगमगंज सौरभ मिश्रा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। नगर के शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीडी खरवार, सुरेंद्र सिंह रघुवंशी, कमलेश अहिरवार, राजेंद्र विश्वकर्मा, संदीप राजपूत को एसडीएम सौरभ मिश्रा द्वारा सम्मानित किया गया। ज्ञात रहे कि उक्त सभी को विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।



