क्राइम

युवक ने महुआ के पेड़ पर चढ़कर लगाई फांसी, मौत

ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज | तहसील के ग्राम रसीदपुर के जंगल में ग्राम खजुरिया के रहने वाले एक युवक ने में महुए के पेड़ पर चढ़कर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा गढ़ी के पास स्थित ग्राम रसीदपुर के जंगल में लगे महुए के पेड़ के ऊपर चढ़कर ग्राम खजुरिया के युवक हेमराज लोधी पिता प्रहलाद लोधी आयु 26 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां युवक महुआ के पेड़ पर फांसी पर लटका मिला। घटना स्थल पर एक बाइक खड़ी मिली। तफ्तीश में पता चला है कि मृतक भोपाल में रहकर सब्जी का काम करता था तथा बाइक से अपने गांव खजुरिया आया था और अज्ञात कारणों के चलते घटना स्थल पर पहुंचकर इस घटना को अंजाम दे दिया। मौके पर बाइक के कागज निकाल कर देखे गए तो उसमें हेमराज लोधी पिता प्रहलाद लोधी आयु 26 वर्ष निवासी खजुरिया ग्राम पंचायत सईदपुर का निवासी होने का पता चला। पुलिस ने शव को उतार कर पीएम के लिए अस्पताल भेजा।

Related Articles

Back to top button