शापूर्जी पलोंजी कंपनी के अधिकारी ने आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को सामग्री वितरित की

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । महिला बाल विकास परियोजना ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली आंगनवाड़ी केंद्र परसवाड़ा में सिंचाई कंपनी शापूर्जी पलोंजी प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी राजीव जैन द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को टेबल कुर्सी, स्कूल बैग एवं स्वेटर का वितरण किया। स्मरण रहे कि प्रदेश में संचालित आंगनबाड़ी केन्दो को सुद्रढ़ कर बाल रूचि अनुरूप बनाने के लिए एडॉप्ट एन आंगनवाडी कार्यक्रम प्रारंभ किया है। जिसके अंतर्गत केन्द्रों को जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को गोद देने का कार्य किया जा रहा है। इसी तारतम्य में कंपनी के अधिकारी राजीव जैन द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र परसवारा में बच्चों को सामग्री वितरण किया । महिला बाल विकास पर्यवेक्षक शिवानी विश्वकर्मा ने बताया कि शासन की यह एक अच्छी पहल है सभी को आगे आकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करना चाहिए । इस दौरान सिंचाई कंपनी शापूर्जी पलोंजी प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी राजीव जैन, पीआर दास, आरके सिंह, वुल्ची भास्कर, उपेंद्र प्रधान, राकेश श्रीवास्तव, रमेश जांगिड़, त्रिलोकी तिवारी एवम महिला बाल विकास पर्यवेक्षक शिवानी विश्वकर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अर्चना चौबे उपस्थिति रहीं ।



