क्राइम
अनियंत्रित होकर ऑटो रिक्शा पलटा, चालक सहित तीन घायल
ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया चौकी के समीप सतधरू के पास चालक की लापरवाही से ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसमें चालक सहित तीन सवार घायल हो गए. जिन्हें चौकी प्रभारी इमलिया आनंद कुमार और 108 ईएमटी अजय यादव और पायलट नीरज अहिरवाल की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों में नन्हे भाई लोधी उम्र 45 वर्ष, लड्डू सिंह उम्र 32 वर्ष और पार्वती निवासी बरवटा का इलाज जारी है।



