बाइक चालक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत

कोहरे के कारण शव को कई वाहनों ने रौंदा, शव हुआ छत विछत,
मौके पर पहुंची पुलिस, नगर पालिका के शव वाहन से पीएम के लिए भेजा शव
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज में हृदय विदारक दुर्घटना सामने आई है जहां एक बाइक चालक घने कोहरे के कारण सुबह करीब 6 बजे ग्राम बर्री के निकट पुलिया के पास लगे रेडियम बोर्ड से टकराकर पुलिया से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, सड़क पर डला युवक का शव घने कोहरे के कारण दिखाई नहीं देने पर कई वाहन ऊपर से निकल गए जिससे शव का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, मृतक के अंग के कई हिस्से दूर-दूर तक बिखरे डले मिले।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची मृतक के पास मिले मोबाइल नंबर के आधार पर उसका सागर का निवासी होना पाया गया, जिसमें उसका नाम रामनरेश विश्वकर्मा पिता उमाशंकर विश्वकर्मा उम्र करीब 30 साल होना पाया गया है। जो भोपाल में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था और वही जा रहा था। मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर उन्हें बेगमगंज बुलाया है जिसके बाद शव की शिनाख्तगी उपरांत शव का पीएम कराया जाएगा।



