धार्मिकमध्य प्रदेश

शिव पिता की शोभा यात्रा रविवार को सिहोरा नगर में

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय की संचालिका ने की सभी से सम्मिलित होने की अपील
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जिले के सिहोरा ब्लाक में स्थापित प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र सिहोरा द्वारा रविवार को शिव पिता ब्रम्हाबाबा की शोभा यात्रा का आयोजन 18 फरवरी सुबह 10 बजे से आयोजित की जा रही है।
सिहोरा ज्वालामुखी स्थित सेवा केन्द्र की संचालिका बीके कृष्णा बहन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की आगामी दिनों में शिव रात्रि पर्व उत्सव के रुप मे 18 फरवरी 2024 रविवार को शिव पिता के झंडा वंदन के साथ शोभायात्रा सिहोरा नगर मे निकाली जायेगी। ये शिव शोभा यात्रा नगर भृमण करती हुई बाबा ताल मंदिर से होते हुए मैना कुंआ, काल भैरव चौक, झंडाबाजार, कटरा मोहल्ला, मझौली बाईपास होकर वापिस लौट कर ज्वालामुखी स्थित सेवा केन्द्र पर आकर विराम होगी।

Related Articles

Back to top button