कृषिमध्य प्रदेश
किसान गेहूं का पंजीयन कराने के लिए दर-दर भटक रहा

जबलपुर जिले की मझौली तहसील क्षेत्र का मामला
रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । मध्य प्रदेश शासन द्वारा रवि सीजन वर्ष 2024 25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य किया जाना था जिसमें किसानों की पंजीयन 5 फरवरी से 1 मार्च तक शुरू किया गया था लेकिन जिले में मझौली तहसील में अभी तक लगभग 200 से 300 पंजीयन ही किसानों द्वारा करवाया गया और किसान अभी भी अधर में लटका हुआ है ना कि एमपी ऑनलाइन और समितियां द्वारा भी पंजीयन नहीं किया जा रहा है ऐसे में किसानों को अपनी फसल का उचित दाम भी नहीं मिल पाएगा और बिचौलियों को बेचने में मजबूर हो जाएगा। क्योंकि लगभग 10 दिन् पंजीयन की तारीख के बचे हुए हैं किसान द्वारा शासन प्रशासन से गुहार लगाई जा रही कि जल्द से जल्द किसानों के पंजीयन किसी माध्यम से कराया जाए।



