मध्य प्रदेश

पैर फिसलने से कुएं में गिरा युवक, डूबने से मौत

पिपलिया अमरसिंह गांव का मामला
रिपोर्टर : शानू मंसूरी
गैरतगंज । गैरतगंज थानांतर्गत पिपलिया अमरसिंह गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की कुएं में डूबने से मौत हो गई है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को ग्रामीणों की मदद से कुएं से निकाला तथा पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील के ग्राम पिपलिया अमरसिंह का रहने वाले प्रकाश लोधी पिता खूबसिंह लोधी उम्र 45 वर्ष की खेत मे बने कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना सोमवार को सुबह तब घटी जब मृतक प्रकाश ग्राम से कुछ दूरी पर स्थित खुद के खेत पर किसी काम से गया था। घर वापस नही लौटने पर जब खोजबीन की गई तो प्रकाश लोधी की चप्पल कुएं में तैरती मिली तथा डूबने की घटना का खुलासा हुआ। बाद में ग्रामीणों की मदद से मृतक के शव को कुएं से निकाला तथा पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गैरतगंज भेजा। उक्त मामले में संभावना जताई जा रही है कि मृतक खेत पर स्थित कुएं में मुंह धोने या अन्य कार्य के लिए नीचे उतरा था तभी पैर फिसल जाने से वह कुएं में डूब गया। परिजनों ने बताया कि प्रकाश लोधी को तैरना नही आता था। जिसके चलते वह डूब गया।

Related Articles

Back to top button