मध्य प्रदेश

दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, हाट बाजार करके पटरी से पैदल लौट रहे थे

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नोहटा । दमोह जिले के थाना नोहटा के बनवार पुलिस चौकी अंतर्गत कटनी बीना रेलवे सेक्शन के रेलवे स्टेशन घटेरा और गोला पट्टी के बीच रेल ट्रेक पर छेघरा निवासी दो युवकों की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है की दोनों युवक तीसरी रेलवे लाइन की पटरियों से सागोनि (पटेरिया) हाट बाजार करके घर लौट रहे तभी अचानक से ट्रेन आ गई दोनो की कटकर मौत हो गई। यह घटना घटेरा और गोल पट्टी रेलवे स्टेशन के बीच तीसरी रेलवे लाइन किमी क्रमाक 1164/13A दिसाई माता मंदिर की पुलिया के पास गांव छेघरा गोलापट्टी की है घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों में सूरज सिंह पिता बाबू सिंह आदिवासी उम्र 40 वर्ष, मुल्लू सिंह पिता टीकाराम आदिवासी उम्र 25 वर्ष ग्राम छैघरा निवासी है।
जो सागोनी रेलवे स्टेशन के ग्राम पटेरिया हाट बाजार कर तीसरी लाइन रेल पटरियों से गुजर रहे थे तभी अचानक से ट्रेन आ गई जिसकी आवाज मृतकों को सुनाई नहीं दी हालांकि रेलवे ट्रैक के किनारे से कच्चा रास्ता है लेकिन जो कच्चे रास्ते से न होकर रेलवे ट्रैक से आ रहे थे जहां पर तीसरी लाइन होने की वजह से तीनों साइड से ट्रेन आती जाती हैं ।जिसकी आवाज सुनाई नहीं दी और युवकों की ट्रेन से कट कर मौत हो गई । घटनास्थल पर हाट बाजार से खरीदी करके लौट रहे युवकों का थैला और सब्जी इत्यादि सामग्री बिक्री रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली है ।
बनवार चौकी प्रभारी मनीष यादव ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को रेलवे ट्रेक से अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही मर्ग कायमी के बाद शवों को पीएम के लिए जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है मर्ग विवेचना जारी है।

Related Articles

Back to top button