ऑल इंडिया शूटिंग बॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ

रिपोर्टर : फारूक मंसूरी
बम्होरी । सहारा क्लब के तत्वधान में ऑल इंडिया डे नाइट शूटिंग बॉलीबाल का आयोजन ग्राम खैरी में आयोजित किया जा रहा है । जिसका शुभारंभ बुधवार को किया गया ।
प्रतियोगिता में अरुण शर्मा यू पी,पप्पू गाजियाबाद, सिद्धू पंजाब, भोपाल गर्ल्स, विदिशा गर्ल्स, सुरेश हरियाणा, जामनेर, उतराखंड, नवी मुंबई इस्तियाक सहित मध्य प्रदेश की समस्त टीमें भाग लेंगी, टूर्नामेंट का समापन 23 फरबरी को होगा ।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लोकेश मिश्रा जिला पंचायत सदस्य बम्होरी, साहब सिंह रघुवंशी, गोपालसिंह राजपूत, जमील खान, मनीष रघुवंशी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथिओ का स्वागत समिति अध्यक्ष जाकिर खान, उपाध्यक्ष राजाराम साहू, इसाक खा कोषाध्यक्ष, इदरीस पटेल सचिव, गोवर्धन पाल, कासिम खान, हासिम खान
द्वारा पुस्प माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता का पहला मैच बम्होरी और खान बरेली के बीच खेला गया।
टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार 31001, दूसरा 21000, तीसरा चौथा 10001 एवं शील्ड देकर टीमो को पुरस्कृत किया जाएगा।



