मध्य प्रदेश

गाडगे महाराज जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए

परासिया । रजक समाज की धरोहर सन्त शिरोमणि गाडगे महाराज जी की 148 वी जयन्ति बंटी मालवी ब्रह्म आश्रम के पास मनाई गई । जिसमे समस्त रजक समाज एकत्रित हुए, पूजा अर्चना हवन आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित रजक समाज के पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे । समाज के प्रमुख बसन्त मालवी ने कहा कि रजक समाज की धरोहर एवं स्वच्छता अभियान के जनक सन्त श्री सन्त गाडगे महाराज जी को भारत रत्न दिया जाए । एवं 11 राज्यो में हमारी समाज पिछड़ा वर्ग में है । उन 11 राज्यो को एससी का दर्जा दिया जाए । इस कार्य हेतु माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा जा रहा है । कार्यक्रम में रमेश बाथरी, भगवान दास मालवी, बसन्त मालवी, बंटी मालवी, रमेश मालवी, राजेश मालवी, कैलास मालवी, राम गोपाल कनोजिया, राकेश निर्मलकर, दिनेश मालवी, दिवोजित निर्मलकर, मुन्नी बाई मालवी, संध्या मालवी, ललीता मालवी, उर्मिला रजक, रीता मालवी, प्रतिभा सोनी, रानी खुराना, नूरजहाँ खान, सरिता मालवी, नीलिमा मालवी, मोलिशा मालवी ,अवनी मालवी, शेफ खान उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन बसन्त मालवी ने किया । एवं आभार व्यक्त महेन्द्र, बंटी मालवी ने किया।

Related Articles

Back to top button