संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज को दी गई भावपूर्ण विनयांजलि

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । युग पुरुष दिगम्बर जैन सन्त और धरती के जीवित भगवान के रूप में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जिन्होंने सत्य अहिन्सा व कर्तव्य के सुमार्ग पर चलकर समाज व देश को नई दिशा प्रदान करते हुए धर्म ध्वजा को ऊचाईयो पर पहुंचाया ऐसे दिव्य भव्य व नव्य शिखर पुरूष आचार्य श्री ने 17 फरवरी 2024 को समता पूर्वक समाधि ली उनको भाव पूर्ण विनयान्जली अर्पित करने के लिये सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से बडा जैन मन्दिर परिसर इतवारा बाजार सभागार मे आयोजित विनयान्जलि समारोह मे सभी सम्भ्रात लोगो को आंमत्रित किया गया । इस अवसर पर सभी वक्ताओ ने अपने अपने उदबोदन मे आचार्य श्री के पावन संस्मरणों को साझा किया और अपने परिवार, समाज, संगठन, विधालय आदि की ओर से आचार्य श्री को भावान्जलि विनयान्जली श्रद्धांजली अर्पित की जिनमे ओमप्रकाश तिवारी, देवेन्द नामदेव, टीआई संधीर चौधरी, कलू ठाकुर, कलू चौधरी, एड, सीमा जैन आदि के नाम शामिल है। कार्यक्रम मे बडी संख्या मे नगर के गणमान्य नागरिको जैन धर्म की महिलाओ पुरुषो ने भाग लिया।



