क्राइम

शराबी पति ने खाई जहरी दवा, मेडिकल्स इलाज के लिये ले जाते समय बीच रास्ते में तोड़ा दम

ग्रामीण थाना क्षेत्र सिहोरा का मामला
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जिले के ग्रामीण क्षेत्र थाना सिहोरा के वार्ड क्रमांक 7 पठानी मोहल्ला का प्रकाश में आया है यहाँ एक शराबी ने अपनी पत्नि से आये दिन शराब पी कर लड़ाई झगड़ा तो करता ही था लेकिल रोज मर जाने की भी धमकी भी देता था। जिसने शुक्रवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसे उपचार के लिए सिहोरा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर रैफर कर दिया गया था बीच रास्ते में जैसे ही पहुँचा उसने अंतिम सांस ली।
घटना को लेकर सिहोरा पुलिस ने मृतक व्यक्ति का पंचनामा भरकर मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। और मृतक के शव को परिवार वालो को सौप दिया ।
सिहोरा पुलिस से मिली जानकारी में बताया गया कि सिहोरा वार्ड क्रमांक 7 पठानी मोहल्ला निवासी पवन दाहिया पिता सुखदेव दाहिया उम्र 42 वर्ष नसे का आदि था। पत्नि के झगड़े को लेकर उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसे इलाज के लिये ले जाया गया लेकिन बीच रास्ते में ही उसने अंतिम सांस ली। जिसका पोस्टमार्टम सिहोरा शासकीय सिविल अस्पताल में कराया गया और मृतक के शरीर को परिजनो को सौप दिया गया।

Related Articles

Back to top button