मध्य प्रदेश

छात्राओं ने मैडम को लगाया रंग तो मैडम ने धुलवा लिए साड़ी और कपडे

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल, स्लीमनाबाद के गुदरी स्कूल का मामला
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मामला कटनी जिले के स्लीमनाबाद संकुल केंद्र तेवरी अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला गुदरी में एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। होली उत्सव पर छात्राओं ने मैडम को रंग क्या लगा दिया मैडम ने छात्राओं से अपनी साड़ी और कपडे धुलवा लिए। शुक्रवार की सुबह सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के बाद लोगो ने मैडम के खिलाफ तंज कसना शुरू कर दिया है।
बताया जा रहा है कि शासकीय माध्यमिक शाला गुदरी में अतिथि शिक्षक के रूप में पदस्थ संध्या हल्दकार जो गुरुवार को विद्यालय पहुंची हुई थी तभी छात्रा ख़ुशी हल्दकार, आँचल सोनी, सुमन सोनी, राधिका, दिशा आदि छात्राओं ने शिक्षिका संध्या हल्दकार को रंग ग़ुलाल लगा दिया। जिससे उनके कपडो में रंग ग़ुलाल लग गया । शिक्षिका संध्या हल्दकार मैडम आग बबूला होकर छात्राओं को जमकर खरी खोटी सुनाई एवं गंदे शब्दो से छात्राओं को बोले। एक घंटे बाद घर जाकर मैडम ने अपनी साड़ी कपडे वापस छात्राओं से धुलवाऐ। शिक्षिका के इस कृत्य को देखते हुए संकुल प्रभारी मनोज हल्दकार ने कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब माँगा है।

Related Articles

Back to top button