मध्य प्रदेश

बैक प्रबंधक ने बच्चों को कराया बैंक कार्यो से परिचित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर में सियावास स्वावलंबी समाजसेवी संस्था द्वारा खुला आश्रय गृह परियोजना का संचालन किया जा रहा है। संस्था द्वारा बच्चों को समय-समय पर विभिन्न विभागों में ले जाकर उनके द्वारा होने वाले कार्यो के बारे में बच्चों को विजिट कराकर परिचय कराया जाता है इसी कड़ी में आज बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक शाखा बेगमगंज में जब खुला आश्रय गृह के बच्चे विजिट करने पहुँचे तो SBI शाखा बेगमगंज के प्रबंधक दिनेश माहेश्वरी द्वारा स्वंय बैंक के सभी कार्यो जैसे बैंक में बचत खाता, जमा खाता, फिक्स डिपॉजिट, गोल्ड लोन, कृषि लोन के बारे में समझाया एवं बच्चों को बताया कि यदि आप कोई भी नगद पैसा घर में रखते है तो उसकी चोरी का सदा डर लगा रहता है इसलिए आप बैंक में खाता खुलवाकर उसे बैंक में रखे तो आप सभी का पैसा कभी चोरी नहीं होगा। विजिट के दौरान बैंक प्रबन्धनकर्ता दिनेश माहेश्वरी ने अपने केबिन में सभी बच्चों को बैठाकर सभी को आइसक्रीम खिलाई। सभी बच्चों को आज बैंक में विजिट कर बहुत अच्छा लगा।

Related Articles

Back to top button