मध्य प्रदेश

मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल की छवि धूमिल की जा रही है निष्पक्षता से जांच हो मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सोपा ज्ञापन

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। 30 मार्च को रँगपंचमी पर भोपाल में उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ओर उनके बेटे अभिज्ञान पटेल के साथ हुए हादसे में मंत्री की छवि धूमिल करने की उच्च स्तरीय जांच को लेकर उदयपुरा विधानसभा के लोगो सहित नगर परिषद बरेली अध्यक्ष और पार्षदों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में कहा गया की 30 मार्च को भोपाल के त्रिलंगा इलाके में दो वाहनों की मामूली टक्कर में विवाद हो गया था जिसमे मंत्री पुत्र अभिज्ञान पटेल के साथ मारपीट की घटना को गलत तरीके से पेश कर उनकी छवि धूमिल कि जा रही है जबकि थाने में अभिज्ञान के साथ मारपीट की गई। मामूली घटना को राजनीतिक रंग देकर तूल दिया जा रहा है जबकि मंत्री पुत्र अभिज्ञान पटेल साफ़ सुतरी और कुशल व्यवहार छबि के है और पूर्व में भी कोई आपराधिक प्रकरण नहीं है। मंत्री नरेंद्र पटेल के राजनेतिक विरोधियों द्वारा षड्यंत्र पूर्वक छवि धूमिल करने के उद्देश्य से काग्रेस के द्वारा लोक सभा चुनावो को लेकर इस तरह के कृत्य किये जा रहे है जबकि नरेंद्र शिवाजी पटेल निर्विवाद छवि के राजनेता है मुख्यमंत्री जी इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाए जिससे विरोधियों के मुह पर तमाचा लग सके, क्षेत्र के भाजपाई तो ज्ञापन दे रहे है। लेकिन इसमें बीजेपी का षड्यंत्र भी हो सकता है अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी इस तरह से पहली बार के विधायक को मंत्री बनना शायद प्रतिद्वंदीयो को रास नहीं आ रहा इसलिए इस मामले मे अपनी रुचि रखकर नरेंद्र पटेल और उनके परिवार को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे है।
हेमंत राजा भैया चौधरी, अध्यक्ष नगर परिषद बरेली का कहना है कि मुख्यमंत्री से निवेदन है इस पूरे मामले की निष्पक्षता से उच्च स्तरीय जांच हो मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के साथ राजनीतिक षड्यंत्र और चुनावी माहौल के चलते इस तरीके से मामले को गलत तरीके से पेश कर छबि धूमिल की जा रही है।
इस संबंध में संतोष मुद्गल एसडीएम बरेली का कहना है कि नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष और पार्षद गणों के द्वारा ज्ञापन दिया गया है कि अपने क्षेत्र के विधायक एवं मंत्री के खिलाफ जो दुष्प्रचार और तमाम बातें हो रही हैं उसकी निष्पक्षता से जांच कराई जाए ज्ञापन हम कलेक्टर को प्रेषित करेंगे।

Related Articles

Back to top button