तलाशी के दौरान कार की डिग्गी से मिला साढ़े दस किलो गांजा

वाहन चेकिंग के लिए पुलिस ने रोकी कार तो गाड़ी छोड़कर भागा चालक
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । लोकसभा चुनाव के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस के द्वारा जगह जगह पर वाहन चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में रंगनाथ नगर पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान जब पुलिस ने एक सफेद रंग की कार को रोकने का प्रयास किया तो कार चालक गाड़ी छोड़कर भाग खड़ा हुआ । घेराबंदी करके कार चालक को गिरफ्तार करने के बाद जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो डिक्की से गांजे की खेप निकली। पुलिस ने तस्कर से साढ़े 10 किलो गांजा जप्त करते हुए कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।
इस संबंध में रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा.संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में रंगनाथ नगर स्टाफ के द्वारा गत 5 अप्रैल की देर शाम वाहनों की जांच की जा रही थी । इसी दौरान एक सफेद रंग की कार रिनाल्ड तेवर क्रंमाक एम.पी.35 जेड.बी.6514 मंगलनगर चौराहा तरफ से आई । जिससे चेकिंग के लिए गाड़ी रोका गया तो वाहन चालक उतरकर भागने की कोशिश करने लगा । जिसे पुलिस ने घेराबंदी करके कार चालक बबलू चौधरी पिता तिजिया चौधरी उम्र 30 साल निवासी बमुरहिया थाना देवेन्द्र नगर जिला पन्ना का रहने वाला है । वाहन चालक की संदेह्स्पद स्थिति को देखते हुये वाहन की तलाशी कराने के लिये कहा गया तो वह आना कानी करने लगा । कार की तलाशी लेने पर कार की डिग्गी में दो पिट्टू बैग मिले । दोनो बैगों की चैन खोलकर देखने पर मादक पदार्थ गांजा 10 किलो 500 ग्राम होना पाया गया । पुलिस ने आरोपी से गांजा जप्त करके उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है । पुलिस के द्वारा गांजे के स्त्रोतों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं ।
कार्यवाही में उप निरीक्षक नवीन नामदेव थाना प्रभारी रंगनाथनगर, उप निरीक्षक दिनेश तिवारी, सउनि विनोद चौधरी, प्र.आर. रामपाल बागरी, प्र.आर. अजय तिवारी, प्र.आर. संदेश परतेते, प्र.आर. सतीश तिवारी ,आर. नवीन शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही ।



