मध्य प्रदेश
जिला कुशवाहा समाज की बैठक 5 मई को गाडरवारा में

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेड़ा । नरसिंहपुर जिला कुशवाहा समाज की बैठक का आयोजन सत्यव्रत विद्या निकेतन स्कूल गाडरवारा दोपहर 1 बजे से किया गया है। जिसमें नरसिंहपुर, होशंगाबाद और रायसेन के कुशवाहा समाज के समाज सेवी उपस्थित रहेंगे। बैठक जिला मै अध्यक्ष के निर्वाचन के संबंध मैं चर्चा होगी और चयन होगा। पूर्व मैं जिले मैं विभिन्न संगठनों से जुड़ी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। गाडरवारा के समाज सेवी नेतराम कुशवाहा, प्रभात पटेल, ब्रजेंद्र पटेल, नेमी कुशवाहा, विश्राम कुशवाहा, हरिशंकर कुशवाहा, मोहन कुशवाहा, मूरत सिंह कुशवाहा, अरूण भदौरिया और अन्य ने बैठक में शामिल होने की अपील की है।



