क्राइम

अवैध शराब को लेकर हुए विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
सागर। जिले के केसली थाना क्षेत्र के ग्राम केवलारी में अवैध शराब को लेकर हुए विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया।
पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। चार संदेहियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जितेंद्र उर्फ जीत्तू उम्र 23 साल निवासी गुना सागर में शराब कंपनी में काम करता था। बुधवार की रात वह अपने चार साथियों के साथ ग्राम केवलारी में अवैध शराब बिक्री रोकने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान उनका आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि जितेंद्र पर गोली से फायर कर दिया गया। गोली जितेंद्र के सीने पर लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में जितेंद्र को केसली अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटनाक्रम करने के बाद भाग रहे चार युवकों को नारायणपुर में लोगों ने संदेह के आधार पर पकड़ लिया। उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया है। मामले में पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। केसली थाना प्रभारी अजय कुमार बैगा ने बताया कि केवलारी में आपसी में विवाद में गोली लगने से युवक की मौत हुई है। मृतक शराब कंपनी में काम करता था। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच कर रहे हैं। कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद घटनाक्रम की हकीकत सामने आ पायेगी। किसी लेनदेन को लेकर विवाद होना बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button