क्राइम

मीडिया के आड़ में अवैध वसूली करने वाले पत्रकार बने युथूब आई संगठन के लोग पुलिस की गिरप्त में


कई प्रकार की आईडी हुई बरामद, छपरा पुलिस ने लिया संज्ञान में
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
सिवनी । मध्यप्रदेश में अवैध रूप से वसूली, धमकाने वाले संगठन युथूब आई डी लिये बने पत्रकारो हमें ही चर्चा या अखबारों में पढ़ा होगा! ऐसा ही एक मामला सिवनी जिले के छपारा में पाया गया! यहाँ सिवनी जिले के छपारा थाना क्षेत्र में 4 यूटूब चैनल आईडी के साथ साथ मानव अधिकार संगठन और मीडिया के नाम पर डरा कर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। इस प्रकार से छपारा क्षेत्र में 4 लोग एक SUV कार में सवार होकर बजाज और होंडा शोरूम में जाकर अवैध वसूली करते हुए रंगे हाथों पकडाए हैं। इस बात जब जानकारी उन्हें फर्जी लगीं तो उन्होंने इसकी जानकारी तत्कालीन पुलिस को अवगत कराई! प्रशासन के आने के पहले आईडी लटकाये हुये शंकरलाल पटेल, हीरालाल डेहरिया, यशवंत सिंह रमेश मरावी शामिल है। बजाज शोरूम संचालक को डराते धमकाते हुए कहा कि हमें शोरूम का रिकॉर्ड चैक करने की अथॉरिटी है अगर यहां मानव अधिकार का हनन होता पाया गया तो शोरूम सीज़ कर देंगे। बजाज शोरूम में रिकॉर्ड चैक कर शोरूम को सीज़ करने की धमकी देकर पैसे वसूलने के बाद यह होंडा शोरूम में जाकर भी वैसे ही डरा धमकाकर पैसे की डिमांड कर रहे थे। बजाज शोरूम संचालक की शिकायत पर सभी 4 आरोपियों के खिलाफ धारा 384, 34, 188 IPC के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही ऐसे कौन कौन लोग इस प्रकार से कार्य कर रहें है क्षेत्रीय पुलिस उनसे पूछताछ कर रहीं है! विगत वर्ष भी सिवनी क्षेत्र में प्रकरण दर्ज किये गये थे।

Related Articles

Back to top button