मध्य प्रदेश
सागर फैक्ट्री के श्रमिको ने वेतन वृद्धि को लेकर किया हाइवे पर चक्काजाम

रायसेन । ओबैदुल्लाहगंज के तामोट मे स्थित सागर फैक्ट्री के श्रमिको ने वेतन वृद्धि को लेकर किया हाइवे पर चक्काजाम।
भोपाल जबलपुर नेशनल हाइवे 46 पर किया चक्काजाम।
सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष चक्काजाम में शामिल।
चक्काजाम की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुँचा।
प्रसाशन के साथ भारी पुलिसबल भी मोके पर मौजूद।
सागर कंपनी के कर्मचारी कई दिनों से वेतन वृद्धि को लेकर अपनी मांग कर रहे थे।
किसी प्रकार का संतुष्ट जवाब न मिलने के कारण आज सभी ने एक जुट होकर हाइवे किया जाम।
फैक्ट्री मे काम हुआ ठप सभी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अड़े।
प्रशासनिक अधिकारी फैक्ट्री प्रबंधन और कर्मचारियों से कर रहे है बहुत देर से बातचीत।
बड़ी देर तक समझायिस के बाद कर्मचारियों की माँगे मानी गई।



