बिजली की केवल 1 दिन में तीन-तीन बार टूट रही

ठेकेदार और अधिकारियों के विवाद का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जहां एक और शासन प्रशासन द्वारा लोगों को भीषण गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है वहीं दूसरी ओर बिजली कंपनी द्वारा घंटों बिजली गोल कर लोगों को परेशान किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में आए दिन केवल टूटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। किले के पास राजपूत मोहल्ले में बिजली केवल इतनी नीची है कि आए दिन केवल टूट रही है नई केवल डाली गई है लेकिन ठेकेदार और बिजली कंपनी के अधिकारियों के बीच चल रहे विवाद के कारण नई केवल का संचालन शुरू नहीं हो पाया है जिसका खमियाजा क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान में बात होने की बावजूद इसका समाधान नहीं किया जा रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि बिजली कंपनी के अधिकारी किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि केवल टूटने से कई बार करंट लगने का डर भी रहता है यह तो गनीमत है कि अभी तक कोई करंट की चपेट में नहीं आ पाया है केवल इतनी नीचे है कि आए दिन वाहन टकराने से केवल टूट रही है जबकि यहां से मिनी यात्री बसें भी निकलती है। यदि केवल से करंट फैला और यात्री बस चपेट में आई तो गंभीर घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। क्षेत्र के लोगों द्वारा कई बार बिजली कंपनी के अधिकारियों से लेकर 181 पर भी शिकायत की जा चुकी है लेकिन बिजली कंपनी के अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
आपको बता दें कि सिर्फ राजपूत मोहल्ले में ही लाइन नीचे नहीं है बल्कि पक्का फाटक मस्जिद के आसपास भी और कब्रिस्तान से लगकर भी यही स्थिति है इससे पूर्व वहां पर करंट उतरने से एक गाय की मौत भी हो चुकी है इसके बाद भी अधिकारियों की लापरवाही से लोगों को भीषण गर्मी में घंटों बिना बिजली के गुजारना पड़ रहा है।
क्षेत्र के रहवासियों ने बिजली कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अनुविभागीय अधिकारी सौरभ मिश्रा से स्थल निरीक्षण कर केवल लटकने की भीषण समस्या से निजात दिलाने, बिजली कंपनी और ठेकेदार के बीच चल रहे विवाद को समाप्त करवाकर डाली गई नई लाइन का संचालन शीघ्र शुरू कराए जाने की मांग की है। ताकि भीषण गर्मी हीट वे के साथ साथ नौतपा में लोगों को केवल टूटने के कारण घंटों बिना लाइट के रहने की मजबूरी से निजात मिल सके।



