मध्य प्रदेश

दिव्यांग युवक को नही मिला किसी भी सरकारी योजना का लाभ, तिल तिल मरने को मजबूर

एक दिव्यांग पति का सहारा बनी कलयुगी पत्नी
शादी के 15 दिन बाद पति के साथ घटी घटना ने उसे जीवन भर के लिए विस्तर पकड़ा दिया लेकिन पत्नी ने हिम्मत नही हारी और पति के लिए सावित्री और सती अनुसुइया से कम नही है यह कलयुगी नारी रायसेन से एक स्पेशल रिपोर्ट।

देवरी । रायसेन जिले की देवरी तहसील का मामला है जहाँ बिजली विभाग में मजदूरी का काम करने वाले व्यक्ति की जिंदगी विस्तर पर आकर सिमट गई है और उसकी पत्नी और परिवार उसका सहारा बना हुआ है दिव्यांग को न तो शिवराज सरकार में कोई लाभ मिला और न ही मोहन सरकार में लाभ की उम्मीद है। मामला है देवरी तहसील के ग्राम पंचायत इटुआ के टपरियों टोला का है जहां अरविंद आदिवासी जिसकी उम्र 24 वर्ष थी उस समय बिजली विभाग में ₹400 दिन में तिहाड़ी मजदूरी पर काम करता था। वह 2017 से वह इस विभाग में काम किया करता था बही 2019 में वह बिजली विभाग में बिजली ठीक कर रहा था इस दौरान वह खंबे से गिर गया जिससे उसकी रीड की हड्डी टूट गई और कमर के नीचे का हिस्सा पूरा शून्य हो गया। उस समय काम कर रहे एक साथी मजदूर की मौके पर मौत हो गई जिसकी भरपाई ना ही बिजली विभाग के ठेकेदार चंद्रभान खूते नही की है और ना ही सरकार ने वो और उसके परिवार वाले न्याय की गुहार लगाते रहे न तो उनको न्याय मिला और ना ही किसी भी प्रकार का मुआवजा उसके घर वालो को मिला । उसकी घटना के नई नवेली पत्नी मजदूरी करके अपने पति धर्म का पालन कर गुजर बसर कर रही है न तो पंचायत से कोई लाभ मिला है और नही सरकार से कच्चे मकान झोपड़ी में रहकर उम्मीद लगाए बैठा है। मीडिया से दिव्यांग व्यक्ति और उसकी पत्नी ने गुहार लगाई बही ठेकेदार कुछ मदद करता तो शायद कुछ हद तक पीड़ित को लाभ मिल पाता।

Related Articles

Back to top button