नमामि गंगे अभियान के तहत बावड़ी की कराई सफाई

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नमामि गंगे अभियान की शुरुआत नगर पालिका परिषद द्वारा करते हुए वार्ड तीन स्थित नरसिंह मंदिर के पास प्राचीन चोर बावड़ी में सफाई अभियान चलाया जाकर बावड़ी में भरे जल को साफ किया गया ताकि लोग दैनिक उपयोग में उसका पानी इस्तेमाल कर सकें।
नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत नगरीय निकायों में जल स्रात्रो, कुआ बाबड़ी के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु 5 जून से 15 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके शुरुआत में बावड़ी की सफाई के अलावा नगर पालिका के इंटेकवेल पर पौधारोपण एवं चोर बाबड़ी नर्सिंग मदिर के पास साफ़ सफाई कराई गई ।
इस अवसर पर नपाध्यक्ष संदीप लोधी, उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कृष्णकांत शर्मा, प्रदूषणबोर्ड अधिकारी पाटीदार, नगर पालिका उपयंत्री अभिषेक मालवीय, नगर पालिका कर्मचारी सतीश सक्सेना, शाहिद खान, अबरार खान, सफाई दरोगा दिनेश सपेरा, रघुवीर वाल्मीकि सहित नगर पालिका कर्मचारी
उपस्थित रहे।



