मध्य प्रदेश
हिंदू संगठन आक्रोश, कलेक्ट्रेट पहुंच कर ज्ञापन सौंपा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । विश्व हिंदू परिषद महाकौशल प्रांत के बैनर तले प्रांत सह गौरक्षा प्रमुख संजय तिवारी, जिला अध्यक्ष अजय खत्री, शंभू विश्वकर्मा, नरेंद्र जैन, पवन रजक और दुर्गा वाहिनी पदाधिकारी की मौजूदगी में एडीएम मीना मसराम को गोलू चौबे ने ज्ञापन का वाचन कर ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान एएसपी संदीप मिश्रा, एसडीएम आरएल बागरी, टीआई कोतवाली आनंद सिंह ठाकुर उपस्थित रहे. हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि विगत दिनों से गौ हत्याओं पर रोक नहीं लग रही है, जिसको लेकर आज हिंदू संगठन ने जटाशंकर स्थित सांसद बंगले के बाजू में एकत्रित होकर हाथों में तख्तियां लेकर पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन जताया और 20 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर के द्वारा एडीएम को ज्ञापन सौंपा।



