मध्य प्रदेश

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत बेंडरी में तालाब की साफ-सफाई गई

रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से प्रारंभ हुए जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशानुसार जिले में नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। यह अभियान 5 जून से 16 जून तक आयोजित किया जायेगा।
इसीक्रम में आज जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल सिंह तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नवीत कुमार धुर्वे की उपस्थिति में ग्राम पंचायत बेंडरी जनपद पंचायत पलेरा में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत तालाब की साफ-सफाई तथा गहरीकरण का कार्य किया गया। साथ ही लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की गई। इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ, सहित संबंधित अधिकारी सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button