मध्य प्रदेश
जिले के विद्यालयों में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशन में शासन द्वारा आदेशानुसार स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत प्रवेशोत्सव कार्यक्रम जिले की सभी शासकीय शालाओं में 18 जून से 20 जून 2024 तक आयोजित किया गया। इसके तहत कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अधिकारियों को ड्यूटी लगाई गई।
अधिकारियों द्वारा जिले सभी विद्यालयों में जाकर बच्चों को भविष्य से भेंट कार्यक्रम अंतर्गत जागरूक किया गया तथा बच्चों से संवाद कर आगे भविष्य निर्माण हेतु प्रेरित किया गया। इसके साथ ही विगत वर्ष के प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया तथा उन्हें पुरूस्कृत भी किया गया। सीएमओ शिवी उपाध्याय ने प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित किया एवं पुरस्कार भेंट किए गए।



