धार्मिकपर्यावरणमध्य प्रदेश

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण को स्वस्थ रखने का संदेश

सिलवानी। धरती पर पेड़-पौधे हमारे जीवन का मूल स्रोत है। ये नहीं होंगे तो पानी ही नहीं बरसेगा और न खेती ही होगी जिसके कारण अनाज का संकट खड़ा हो जाएगा। आज पृथ्वी पर लगातार पेड़ कटने की वजह से प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है फिर भी लोगों की आंखें नहीं खुलती। अब भी समय है अधिकाधिक पौधे लगाकर हम पर्यावरण को बचा सकते हैं।
श्री राम जानकी रमण साकेत धाम काठिया मंदिर के पुजारी रामनारायण पुरोहित ने अपने जन्मदिवस पर मंदिर परिसर में पौधे रोपकर नागरिकों से पौधारोपण करने का आग्रह किया।

Related Articles

Back to top button