क्राइम
2300 केजी महुआ लाहन जप्त, आबकारी विभाग की कार्यवाही

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । आबकारी विभाग दमोह द्वारा मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण, विक्रय,परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है. इसी क्रम में दिनांक 20 जून 2024 को आबकारी विभाग दमोह द्वारा थाना तेंदूखेड़ा अंतर्गत तेंदूखेड़ा नगर में भटरिया मार्ग पर, तेंदूखेड़ा नगर के वार्ड नंबर 10 में, ग्राम भौडीमाल में, ग्राम हरदुआ पांजी और ग्राम बेलढाना में मदिरा के अवैध निर्माण, विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही की गई .उक्त कार्यवाही में कुल 45 पाव देशी मसाला मदिरा, 27 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 2300 केजी महुआ लाहन विधिवत् जप्त किया गया है. कुल 6 प्रकरण धारा 34(1) ( क) के आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध किए गए.जप्त सामग्री के अनुमानित कीमत 2,37,200/- रुपये है।



