क्राइम

नवजात को लावारिस छोड़ने वाली निर्दयी मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रकरण दर्ज

शिशु स्वस्थ, जिला चिकित्सालय में की जा रही देखरेख,
नवजात के हाथ पर चिपकी हुई पर्ची से माता पिता की पहचान
कुछ ही घंटो में पुलिस ने महिला को लिया अभिरक्षा में

सिलवानी। सिलवानी थाना क्षेत्र के ग्राम सियरमऊ से बुधवार की सुबह टडा रोड पर ग्राम से लगे खेत की बागड़ में कटीली झाड़ियों में एक नवजात शिशु मिलने से ग्राम में सनसनी फ़ैल गई थी।
बुधवार की सुबह जब ग्राम का गंगाराम आदिवासी शौच क्रिया के लिए गांव के बाहर जा रहा था, तो उसे झाड़ियों से आवाज आई, जाकर देखा तो नवजात लावारिस हालत में पड़ा हुआ था, उसने घटना की जानकारी ग्रामवासियों को दी और चौकीदार द्वारा थाने में सूचना दी गई। वही ग्रामवासियो और पुलिस द्वारा नवजात को ग्राम के स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहां स्टॉप नर्स भारती चौहान ने चेकअप कर प्राथमिक उपचार किया। बच्चें का वजन 3 किलो है, और बच्चा स्वस्थ है। नवजात लड़का है, जिसे सिविल हॉस्पिटल सिलवानी भेजा गया जहां से पुन डॉ आर एस पटेल ने चेकअप कर जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।
नवजात के हाथ में पर्ची चिपकी होने से माता पिता को खोजने देर नहीं हुई।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर और सिविल हॉस्पिटल सिलवानी और जिला चिकित्सालय से उक्त पुष्टि कर अज्ञात महिला की खोज की गई।
जिला चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गभर्वती महिला 19 जून को भर्ती हुई थी और 21 जून को बच्चे को जन्म दिया था। और 25 जून को जिला अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। महिला का राजकुमारी आदिवासी पति मनीष आदिवासी उम्र 22 साल निवासी घाना को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। महिला ने बताया कि मंगलवार की रात्रि में नवजात बालक को वहां छोड़कर अपने गांव चली गई थी। और नवजात को क्यों छोड़ा तो वह अलग अलग बयान दे रही है, यहां यह कहावत सत्य चरितार्थ हुई जाको राखे साइयां, मार सके न कोय, नवजात रात भर सुनसान झाड़ियों में खुले में पड़ा रहा, जहा पालतू या जंगली जानवर शिकार कर सकते थे। परंतु निर्दीय मां को तो दया नही आई परंतु मारने वाले से बचाने वाला बलवान होता है, और नवजात शिशु सुरक्षित मिला। जो अब जिला अस्पताल में डॉक्टर की देखरेख में है।
इस संबंध में थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि सियरमऊ में नवजात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। नवजात के टैग से महिला की पहचान कर अभिरक्षा में लेकर उक्त महिला के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिसंबंध कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button