भारत तिब्बत सहयोग मंच की हुई बैठक

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भारत तिब्बत सहयोग मंच की एक बैठक बुधवार को उमरियापान में हुई । जिसमें स्थानीय सदस्यों को मंच के आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई । साथ ही कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की गई । बैठक में मंच के जिलाध्यक्ष रामदयाल गुप्ता ने कहा कि तिब्बत में स्थित देवाधिदेव महादेव के धाम कैलाश मानसरोवर करोडों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। तिब्बत को चीन के कब्जे से छुड़ाकर एक बार फिर मानसरोवर कोआजाद कराने के लिए भारत तिब्बत सहयोग मंच के माध्यम से हिंदुओं की आस्थाओं को बचाने के लिए कटिबद्ध है । इसी क्रम में अगामी सावन महीने में मप्र छत्तीसगढ़ संयोजक पूर्व विधायक गिरिराज किशोर पोद्दार के मार्गदर्शन में जिले में यात्रा निकाली जाएगी । बैठक में महाकौशल प्रांत मंत्री दयाशंकर कनकने, जिला महामंत्री पर्वतसिंह परिहार, राजा हाके, अभय कनकने, नरेश असाटी, प्रमोद असाटी आदि उपस्थित रहे।



