खेल

भारत की रोमांचक व ऐतिहासिक जीत पर गौरझामर मे जश्न का माहौल

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । रोमांचक क्रिकेट मैच मे भारत की शानदार जीत पर पूरा भारत जहां जश्न मना रहा है गौरझामर भी पीछे नही रहा, शनिवार की शाम को फाइनल मैच मे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गये टी 20 वर्ल्ड कप फाइनल क्रिकेट मैच मे भारत की हुए सात रन से ऐतिहासिक शानदार व रोमान्चक जीत पर गौरझामर के सभी खेल प्रेमी गदगद हो गये और इस खुशी के मौके पर एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए बैण्ड बाजो की धुन पर नाचने लगे, बता दे की आखिरी 20 वे ओवर की अंतिम दो गेदो पर जीत के लिए आठ रनो की जरुरत थी,हार्दिक पाड्या की गेद पर रवाडा ने छक्का मारने की कोशिश की बाउन्डी पर खडे भारतीय टीम के खिलाडी सूर्य कुमार यादव ने अनोखेअन्दाज मे कैच लेकर बाजी पलट दी और अंत अन्त तक रोमान्चक होते खेल को भारत ने सात रन से मेच जीत लिया।

Related Articles

Back to top button