मध्य प्रदेश

बरसते पानी में नवीन आपराधिक कानून के संबंध कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मध्य प्रदेश सहित संपूर्ण रायसेन जिले में नवीन आपराधिक कानून लागू हो गए है इसी के तारतम्य में गृह मंत्रालय एवं पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश के दिशा निर्देशों के पालन में तथा पुलिस अधीक्षक रायसेन विकास कुमार शाहवाल के कुशल मार्गदर्शन एवं एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना प्रभारी बेगमगंज संतोष सिंह ठाकुर द्वारा वर्षा के बावजूद थाना परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें थाना क्षेत्र के वरिष्ठ गणमान्य नागरिक प्रबुद्ध जन नगर रक्षा समिति सदस्य इत्यादि , उपस्थित हुए जिन्हें एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव, थाना प्रभारी संतोष सिंह ठाकुर एवं पुलिस स्टाफ द्वारा नवीन आपराधिक कानून लागू होने के संबंध में एवं नवीन कानून की प्रक्रिया नागरिकों को अधिकार सुरक्षा ई एफआईआर इत्यादि संबंधी जानकारी दी गई। तथा बताया गया कि आज से पुराने कानून आईपीसी की जगह भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023 एव सीआरपीसी की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 बीएनएसएस एवं साक्ष्य अधिनियम की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 बीएसए लागू हो चुका है नवीन अपराध कानून में महिलाओं बच्चों से संबंधित कानूनी प्रक्रिया अधिकार सुरक्षा तथा नवीन धाराएं इत्यादि के संबंध में जानकारी दी गई । पोस्ट बेनर के माध्यम से भी जागरूकता पैदा की गई तत्पश्चात बरसते पानी में हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर रैली निकाली गई।
सब इंस्पेक्टर संदीप पवार, केशव शर्मा, संतोष गीद, एएसआई हरिओम चौबे, रंजना शर्मा पुलिस स्टाफ आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button