धार्मिक
जय सियाराम नाम संकीर्तन कार्यक्रम हेतु बैठक आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सुल्तानगंज तहसील में श्री जय सियाराम नाम संकीर्तन समिति द्वारा बैठक का आयोजन किया गया बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि श्री जय सियाराम नाम संकीर्तन का आयोजन शनिवार से किया जाएगा। दूरदराज से आने वाले लोगों के लिए यहां पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम के लिए आयोजन समिति द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित किया गया है बैठक मैं यह भी निर्णय लिया गया कि 15 दिन में एक शनिवार को सियाराम नाम का आयोजन जउनइयआ घाटी में किया जाएगा।



