मध्य प्रदेश

टिकिट की जगह दिया जा रहा है कागज का टुकडा, यात्री हो रहे है परेशान

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । यात्री बसो मे इन दिनो वैध टिकिट के स्थान पर यात्रियो को नकली अवैध टिकट पकडाये जा रहे है इन अवैध टिकट के देने का कोई मतलब नही है क्योकि इनमे बस कम्पनी का नाम बस का नम्बर इत्यादि वांछित जानकारी प्रिंट ही नही होती, परिणाम स्वरुप बस के बीच रास्ते मे बिगड जाने, एक्सीडेन्ट हो जाने, टाइमिंग चेंज होने, परिचालक के अचानक गायब हो जाने अथवा बदल जाने, बस के छूट जाने आदि प्रसंग के समय यात्री को नकली टिकिट बेहद हानिकारक दुखद व परेशानी का कारण बनते हैं अवैध टिकिट क्लैम्प के लिये कोर्टकचहरी मे मान्य नही है तथा गबाही मे खर्चा के समय नकली टिकट नही लगने से गवाह को खर्चें से वन्चित होना पडता है यात्रियो ने हमारे संवाददाता को बताया है की सभी यात्री बसो मे वैध टिकट देने की अनिवार्यिता सुनिश्चित की जावे व ऐसा नही करने वाली बसो पर दण्डात्मक कार्यवाही करते हुए बस का परमिट निरस्त किया जावे यात्रियो ने कहा है की सभी बसो मे सिटी बसो की तरह कम्प्युटीकृत टिकट देना शुरू किये जावे जिससे नकली अवैध टिकटो के देने से यात्रियो को हो रही परेशानी दूर हो सके इस संबंध मे मप्र के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव व परिवहन मंत्री शीघ्र आदेश जारी करेंगे ऐसी अपेक्षा है।

Related Articles

Back to top button