पुलिस का चैकिंग अभियान चला देर रात्रि तक, अमानक को लेकर पुलिस का ये अभियान

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिला सहित प्रत्येक थाना क्षेत्र सीमा में जिला प्रशासन एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रात्रि 9 बजे से 12 बजे तक विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है! इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नगर क्षेत्र में बिना नंबर के वाहन, सुरक्षा को लेकर हैंलमेट, के साथ अन्य अमानक चैकिंग अभियान चलाया गया! इस अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्र थाना सिहोरा में भी विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया! चैकिंग के द्वारा बड़े वाहन, मोटर साईकिल वाहन चालकों से रोक कर उनकी गाड़ी की नंबर प्लेट, रजिटेशन, के साथ अमानक को लेकर देर रात्रि तक चैकिंग अभियान चलाया गया!
चैकिंग के दौरान सिहोरा थाना प्रभारी विपिनसिंह बिहारी की मौजूदगी में की जा रहीं थीं इस दौरान उपनिरीक्षक पुष्कर मिश्रा, प्रधान आरक्षक, आरक्षक की उपस्थिति में वाहनों की चैकिंग देर रात्रि तक चलती रहीं।



