मध्य प्रदेश

सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र दोनो गंभीर घायल, सागर रेफर

108 वाहन चालक ने कॉल पर पीड़ितों से की अभद्रता
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिला के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में सुल्तानगंज से सिलवानी स्टेट हाईवे पर टपरा बोरिया गांव के समीप बाइक सवार ने सामने से आ रही बाइक को बचाते समय अपना नियंत्रण खो दिया और बाइक सड़क छोड़ बागड़ में घुस गई. जिसमे बाइक पर सवार दो लोगों को गंभीर चोटे आई हैं। राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया. वही राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, दोनो घायलों को पुलिस ने उठा कर अस्पताल भेजा. जहा पर डॉ राजेश अहिरवार द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर किया गया।
आपको बता दें ग्राम बहोरीपार जिला नरसिंहपुर निवासी शिवकुमार कुर्मी अपने पिता चरण सिंह कुर्मी को इलाज करवाने सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर ले जा रहा था. ले जाते समय टपरा बोरिया गांव के समीप सड़क हादसे का शिकार हो गया. हादसे में दोनो पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए.जब राहगीरों ने 108 पर कॉल किया तो 108 डायल चालक का पायलेट पीड़ितों से कॉल पर अभद्रता करने लगा. जिसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी. तब घायलों को पुलिस ने उठा कर अस्पताल भेजा।

Related Articles

Back to top button